Wednesday, September 20, 2023

9th Question paper s

 9th Question paper-2023-24


     सरकारी प्रौढ्शाला राजीवनगर मणिपाल उडुपि.

              प्रथम योगात्मक परीक्षा 2022-23

कक्षा:नौंवी    विषय:हिंदी    अंक:80     समय: 3 घंटा

---------------------------------------------------------

I. विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए। 8x1=8

1.निम्नलिखित में से बहुवचन शब्द है -

(अ) दरवाजा (आ) झंडे (इ) ओढनी (ई) थाली

2. ‘ समीप ’ शब्द का समानार्थक रूप है -

(अ) दूर (आ) पास (इ) बहुत (ई)सुंदर

3. ___ उसके साथ ही खेलता हूँ। उचित सर्वनाम से रिक्त स्थान भरिए।

(अ) वे (आ) वह (इ) तुम (ई) मैं

4.‘ बादशाह’ शब्द का अन्यलिंग रूप है -

(अ) बेगम (आ) महारानी (इ) राजा ( ई)महिला

5. कब से ऐसा होता आ रहा है ? इस वाक्य में प्रयुक्त विराम चिन्ह है - - - -

(अ) प्रश्नवाचक (आ) पूर्ण विराम (इ) भाव सूचक (ई) योजक चिन्ह

6.‘ पढना’ शब्द का प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप है-

(अ) पढाना (आ) पढ़वान (इ) पढ ( ई) पढ़ाई

7.‘ सवाल’ शब्द का विलोम शब्द है-

(अ) प्रशन (आ) लड़का (इ) जवाब (ई) उत्तर

8. ' पानी पिलाना ' का शब्दार्थ है ।

(अ) भ्रम करना (आ) पानी आना (इ) बुरा होना (ई) सबक सिखाना ।

II. अनुरूपता लिखिए। 4x1=4

9. मौसी : कहानी :: मेरा बचपन : _______।

10.दीया:दीप::पताका: ___________।

11.रामाकृष्ण परमहंस:शारदादेवी::विश्वनाथदत्त: _________ ।

12. जैनुलाब्दीन : आशियम्मा :: अहमद जलालुद्दीन : _________ ।

III. एक एक वाक्य में उत्तर लिखिए। 4x1=4

13.झंडा किससे बना? 14.दोपहर होने पर मौसी कहाँ पहुँच जाती थी?

15.बकासुर कहाँ रहता था? 16.बच्चों को सडक पर जाकर क्या नहीं करना चाहिए ?

IV.दो-तीन वाक्य में उत्तर लिखिए। . 8x2=16

17. विवेकानंद की रूचि किन-किन विषयों में थी?

18.क्या अनमोल है? चौराहों पर क्या दिए गए हैं?

19.भाई को बहन कैसे विदा करती है?

20. मौसी बच्चों को कौन-कौन सी कहानियां सुनाती थी ?

21.मासमाई की गुफाएँ कैसी है?

22.ब्राह्मण के घर में सब लोग क्यों रो रहे थे ?

23.बाबू भाई ने किन-किन से मदद मांगी ?


24.कल्पना चावला का जन्म कहाँ हुआ ? उसे प्यार से पूरा देश क्या कहता है ? अथवा

कल्पना की बचपन की क्या आकांक्षा थी ?

V. पांच से छ: वाक्य में उत्तर लिखिए। 3x9=27

25.विवेकानंद ने भारत वासियों को क्या उपदेश दिया ?

26.विवेकानंद ने जनता को ललकार कर क्या कहने को कहा ?

27.माइती बाजार के बारे में तीन वाक्य लिखिए ।

28.भाई को गिरते देखकर बहन ने क्या किया ?

29.हिमालय के बारे में कवि की भावना क्या है ?

30. चौराहो पर दिए गए संकेतों को विस्तार से लिखिए ।

31.बच्चों ने मिलकर मौसी की सेवा किस प्रकार की ?

32. कविता का भावार्थ लिखिए ।

       ध्वनि मिट्टी जलवायु आदि

       जीव जगत के मित्र सभी

       इनकी रक्षा करना 

       अब कर्तव्य हमारा । 

33. कन्नड़ या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए ।

      सबलोग अपनी बारी भुगतते हैं । ना भुगतते तो वह राक्षस सारे नगर को उजाड़ दे । हजारों मनुष्यों को एक साथ खा जाए ।

VI. कवितापूर्तिकीजिए। 2x4=8

34.मौसी की खुशी जीवन का वर्णन कीजिए । अथवा 

बच्चों ने मिलकर मौसी की सेवा किस प्रकार की ?

35. पद्य भाग पूर्ण कीजिए।

कमल__________ भारत माता।(7 पंक्तियां)

VII. 36.गद्यांश पढ़कर नीचे दिएगए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 4x1=4

नारियों के सम्मान हेतु हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है । हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई कित्तूर रानी चेन्नम्मा ओनके ओबव्वा मदर टेरेसा पीटी ऊषा आदि महिला प्रसिद्ध है । यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता हा अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं । कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रपति तथा इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद की गरिमा बढ़ाई है । जिस दिन देश की महिलाएं सशक्त बनेंगी उस दिन अपने देश को सशक्त बनाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती ।

१. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

२. प्रतिभा पाटिल और इंदिरा गांधी ने नारियों की गरिमा कैसे बढ़ाई है?

३. भारत की प्रसिद्ध महिलाओं के नाम बताइए?

४. यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता - इसका अर्थ क्या है?

VIII.37 किसी एक विषय के बारे में 12 से 15 वाक्यों में निबंध लिखिए ।

क ) पर्यावरण की रक्षा ख ) राष्ट्रभाषा हिंदी ग ) अनुशासन का महत्व

IX. 38. अपने भाई की शादी में भाग लेने के लिए प्रधानाध्यापक जी से अनुमति मांगते हुए तीन दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखिए। अथवा

परीक्षा तैयारी के बारे में अपनी माताजी को पत्र लिखिए । 5x1=5


No comments:

Post a Comment

SSLC TIME TABLE _ 2023

TOPPER IN PUC EXAM RESULT

           KARNATAKA PUBLIC SCHOOL HIRIADKA                      🌟Congratulations🌟 ಉಡುಪಿ: ರಾಜ್ಯ ಪದವಿ ಪೂರ್ವ ಶಿಕ್ಷಣ ಇಲಾಖೆ ಇತ್ತೀಚೆಗೆ ಪ್ರಕಟಿಸಿ...