6.बसंत की सच्चाई
अभ्यास
I. मौखिक प्रश्नों के उत्तर:
प्रश्न 1.बसंत क्या-क्या बेचता था?
उत्तर:
बसंत छलनी, बटन और दियासलाई बेचता था।
प्रश्न 2.बसंत के भाई का नाम क्या था?
उत्तर:
बसंत के भाई का नाम प्रताप था।
प्रश्न 3.पंडित राजकिशोर क्या काम करते थे?
उत्तर:
पंडित राजकिशोर मजदूरों के नेता थे । वे लेक्चर देते थे और मजदूरों की बसती में जाते थे।
प्रश्न 4.छलनी का दाम क्या था?
उत्तर:
छलनी का दाम था दो आना था।
प्रश्न 5.बसंत और प्रताप कहाँ रहते थे?
उत्तर:
बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते थे।
प्रश्न 6..बसंत की सच्चाई… एकांकी में कितने दृश्य हैं?
उत्तर:
बसंत की सच्चाई एकांकी में दो दृश्य हैं।
प्रश्न 7.एकांकी का प्रथम दृश्य कहाँ घटता है?
उत्तर:
एकांकी का प्रथम दृश्य एक बडे नगर के बाजार में घटता है।
प्रश्न 8.बसंत के घर पर डॉक्टर को कौन ले आता है?
उत्तर:
बसंत के घर पर डॉक्टर को अमरसिंह ले आता है।
प्रश्न 9.पं.राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण कौन-सा है?
उत्तर:
पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण प्रामाणिकता है।
प्रश्न 10.पं.राजकिशोर कहाँ रहते थे?
उत्तर:
पं. राजकिशोर किशनगंज में रहते थे।
II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
प्रश्न 1.छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर:1.छलनी से पानी छान सकते हैं ।
2.छलनी से दूध छान सकते हैं ।
3. चाय छान सकते हैं।
प्रश्न 2.बसंत राजकिशोर से क्या बिनती करता है?
उत्तर:
1.बसंत राजकिशोर से बटन और दियासलाई लेने की विनती करता है।
2. छलनी से पानी दूध चाय छान सकते हैं इसलिए बसंत एक छलनी लेने की विनती करता है।
3.अंत में छः पैसे में छलनी खरीदने के लिए विनती करता है।
प्रश्न 3.बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से क्यों इनकार करता है?
उत्तर:
1.बसंत एक स्वाभिमानी और ईमानदार लड़का था।
2. जब बसंत ने कहा कि सबेरे से कुछ नहीं बिका है तब राजकिशोर ने उसे दो पैसे दिए।
3.बसंत दया की भीख नहीं लेना चाहता था। वह परिश्रम करके जीना चाहता था।
4 . इसलिए उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।
प्रश्न 4.बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा?
उत्तर:
1.बसंत नोट भुनाने बाजार की ओर गया।
2.जब भुनाकर लौट रहा था तो मोटर के नीचे आ गया।
3.उसके दोनों पैर कुचले गये। इसलिए वह राजकिशोर के पास नहीं लौटा।
प्रश्न 5.प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया ?
उत्तर:
1.बसंत मोटर के नीचे आ गया था।
2. बसंत को बडी देर के बाद होश आया तो उसने प्रताप को पैसे लौटाने को कहा।
3.प्रताप राजकिशोर के साढे चौदह आने देने के लिए राजकिशोर के घर आया था।
प्रश्न 6.बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने केलिए किस तरह प्रेरित किया ?
उत्तर:
1.बसंत राजकिशोर से बटन और दियासलाई लेने की विनती करता है।
2. छलनी से पानी दूध चाय छान सकते हैं इसलिए बसंत एक छलनी लेने की विनती करता है।
3.जब राजकिशोर फिर मना करता है, बसन्त उसे सिर्फ दो आना देकर छलनी लेने के लिए कहता है।
4. बसन्त ने कहा कि सबेरे से कुछ नहीं बिका और उससे आशा थी। कम से कम एक छलनी लेने की विनती की।
प्रश्न 7.बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने क्या कहा ?
उत्तर:
1. बसंत नोट भुनाकर लौट रहा था वह एक मोटर के नीचे आ गया।
2.मोटर उसके ऊपर से निकल गई। उसके दोनों पैर कुचले गए।
3.बसंत के पैर देखकर डॉ. वर्मा ने कहा कि शायद पैर की हड्डी टूट गई है। इसलिए उसे अस्पताल ले जाकर पैर को स्क्रीन करके देखना होगा।
III. चार-छः वाक्यों में उत्तर लिखिए:
प्रश्न 1.बसंत ईमानदार लडका है। कैसे ?
उत्तर:
1.बसंत बाजार में छलनी, बटन और दियासलाई बेच रहा था।
2. सुबह से कौई व्यापर नहीं हुआ था। तभी राजकिशोर जो मजदूरों का नेता है वह बाजार में आता है।
3.बसंत ने उससे छलनी, देसी बटन या दियासलाई लेने के लिए कहता है।
4.राजकिशोर को कुछ भी नहीं चाहिए था। पर बसंत ने उनसे छलनी लेने के लिए कहा।
5.राजकिशोर बसंत से छलनी लेता है तो उनके पास पैसे नहीं होते बल्कि एक रुपये का नोट होता है।
6.बसंत नोट को भुनाने के लिए बाजार जाता है। 7.वापस आते समय मोटर के नीचे आ जाता है।
8.उसके दोनों पैर कुचले जाते हैं।
9..वह बेहोश पड जाता है।
10.होश आने पर उसने अपने भाई से राजकिशोर के पैसे लौटाने के लिए भेजता है।
11.उसका भाई प्रताप राजकिशोर पैसे लौटाने के लिए उसके घर जाता है।
12.इस प्रकार बसंत एक ईमानदार लडका है।
प्रश्न 2.बसंत और प्रताप अहीर के घर में क्यों रहते है ?
उत्तर:
1.बसंत और प्रताप दोनों भाई थे।
2. इनके माता-पिता दोनों किसी दंगे में मारे गये थे।
3.इसी कारण बसंत और उसके भाई प्रताप दोनों अनाथ हो गये थे।
4.इसी कारण दोनों भीखू अहीर के घर में रहकर छलनी, देसी बटन और दियासलाई – आदि बेचकर जीवन बिताते थे।
प्रश्न 3.राजकिशोर के मानवीय व्यवहार का परिचय दीजिए।
उत्तर:
1.बसंत का छोटा भाई प्रताप राजकिशोर के घर आता है और उन्हें पैसा लेने के लिए कहता है। 2.प्रताप राजकिशोर से कहता है कि उसका भाई बसंत नोट को भूनाकर वापस आते समय मोटर के नीचे आ गया और उसके दोनों पैर कुचले गये। 3.बसंत बेहोश पडा और होश आने पर प्रताप को पैसे देने के लिए भेजा था।
4.यह सुनकर राजकिशोर को बहुत दुःख होता है। 5. वह प्रताप के साथ उसी समय बसंत को देखने चला जाता है और डॉक्टर को भी बुलवाता है। 6.राजकिशोर बसंत की ईमानदारी देखकर उसे बचाना चाहता है।
7.इसलिए उसे अस्पताल ले जाने को कहता है और एम्बुलंस को बुलाता है।
इस प्रकार राजकिशोर की मानवीयता व्यक्त होती है। |
विलोम शब्द लिखिए ।
पीछे
खरीदना
लेना
आना
शांति
गरीब
उत्तर:
पीछे × आगे
खरीदना × बेचना
लेना × देना
आना × जाना
शांति × अशांति
गरीब × अमीर
VIII. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :
प्रश्न 1.उसकी आयु लगभग 1 2 वर्ष की है।
उत्तर:ಅವನ ವಯಸ್ಸು ಸುಮಾರು 12 ವರುಷ
His age was around 12 years
प्रश्न 2.सबेरे से अब तक कुछ नहीं बिका।
उत्तर:ಬೆಳಗಿನಿಂದ ಈವರೆಗೆ ಯಾವದೂ ಮಾರಾಟವಾಗಿಲ್ಲ
Nothing is sold uptill now since the morning
प्रश्न 3.मै भीख नहीं लूंगा।
उत्तर: ನಾನು ಭಿಕ್ಷೆ ತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳುವುದಿಲ್ಲ
I will not accept alms
प्रश्न 4.बड़ी मुश्किल से बसंत को घर ले गए।
उत्तर: ಬಹಳ ಪರಿಶ್ರಮದಿಂದ ಬಸಂತನನ್ನು ಮನೆಗೆ
ಕರೆದುಕೊಂಡು ಹೋದರು.
With great difficulty they took Basanth home
प्रश्न 5.बसंत ओठ भींचकर आह खींचता है।
उत्तर: ಬಸಂತ ತುಟಿ ಕಚ್ಚಿ ನಿಟ್ಟುಸಿರು ಬಿಡುತ್ತಾನೆ.
Basanth bites his lips and takes deep breath
प्रश्न 6.यह गरीब है पर इसमें एक दुर्लभ गुण है।
उत्तर: ಇವನು ಬಡವ ಆದರೆ ಇವನಲ್ಲಿ ಒಂದು ದುರ್ಲಭ
ಗುಣವಿದೆ.
He is poor but has a rare quality.
No comments:
Post a Comment