Thursday, August 24, 2023

mera bachpan

 


                              मेरा बचपन


I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

1. अब्दुल कलाम जी का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर: अब्दुल कलाम जी का जन्म मद्रास राज्य (तमिलनाडु) के रामेश्वरम् कस्बे में हुआ था।

2. अब्दुल कलाम जी बचपन में किस घर में रहते थे?

उत्तर: अब्दुल कलाम जी बचपन में अपने पुश्तैनी घर में रहते थे।

3. अब्दुल कलाम जी के बचपन में दुर्लभ वस्तु क्या थी?

उत्तर: अब्दुल कलाम जी के बचपन में पुस्तकें एक दुर्लभ वस्तु थी।

4. अब्दुल कलाम जी के चचेरे भाई कौन थे?

उत्तर: अब्दुल कलाम जी के चचेरे भाई शम्सुद्दीन थे।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :प्रश्न 6.
रामेश्वरम् क्यों प्रसिद्ध तीर्थस्थल बना है?
अथवा
रामेश्वरम् किस कारण प्रसिद्ध है?
उत्तर:रामेश्वरम में  प्रसिद्ध शिव मंदिर है ।इसके कारण रामेश्वरम प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बना है

प्रश्न 7.
रामेश्ट म् मंदिर के सबसे बड़े पुजारी कौन थे?
उत्तर:
पक्षी लक्ष्मण शास्त्री रामेश्वरम् मंदिर के सबसे बड़े पुजारी थे।प्रश्न 8.
नौकाएँ किस काम आती थी?
उत्तर:
नौकाएँ तीर्थयात्रियों को रामेश्वरम् से धनुषकोडि तक लाने-ले जाने के काम आती थी।प्रश्न 9.
कलाम के पिताजी किस के साथ मिलकर नौकाएँ बनाने लगे?
उत्तर:
कलाम के पिताजी एक स्थानीय ठेकेदार अहमद जलालुद्दीन के साथ मिलकर नौकाएँ बनाने लगे।प्रश्न 10.
जलालुद्दीन कलाम को क्या कहकर पुकारा करते थे?
उत्तर:
जलालुद्दीन कलाम को आजाद कहकर पुकारा करते थे।प्रश्न 11.
शम्सुद्दीन क्या काम करता था?
उत्तर:
शम्सुद्दीन रामेश्वरम् में अखबारों के वितरक थे।प्रश्न 12.
कलाम के बचपन के पक्के दोस्त कौन-कौन थे?
अथवा
अब्दुल कलाम के बचपन के साथी कौन-कौन थे?
उत्तर:
रामानंद शास्त्री, अरविंदन और शिवप्रकाश कलाम के बचपन के तीन पक्के दोस्त थे।प्रश्न 13.
अब्दुल कलाम का बचपन कैसे बीता?
उत्तर:
अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही निश्चिंतता और सादगी में बीता।प्रश्न 14.
अब्दुल कलाम के पिताजी कैसे व्यक्ति थे?
उत्तर:
अब्दुल कलाम के पिताजी बुद्धिमान थे। उनमें उदारता की सच्ची भावना थी।प्रश्न 15.
अब्दुल कलाम जी ने जीवन भर किनकी बातों का अनुसरण किया?
उत्तर:
अब्दुल कलाम जी ने जीवन भर अपने पिताजी की बातों का अनुसरण किया।प्रश्न 16.
कलाम और जलालुद्दीन किस विषय पर बात करते थे?
उत्तर:
कलाम और जलालुद्दीन आध्यात्मिक विषयों पर बात करते थे।प्रश्न 17.
अब्दुल कलाम जी के माता-पिता का नाम क्या है?
उत्तर:
अब्दुल कलाम के पिता का नाम जैनुलाबदीन और माता का नाम आशियम्मा था।


II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही निश्चिंतता और सादगी में बीतने के कारण लिखिए।

उत्तर

1.अब्दुल कलाम के पिता आडंबरहीन व्यक्ति थे 2. वे सभी अनावश्यक एवं ऐशो-आराम वाली चीजों से दूर रहते थे। 

3.घर पर सभी आवश्यक चीजे समुचित मात्रा में सरलता से उपलब्ध थीं। 

4.इसलिए कलाम का बचपन निश्चिंतता और सादगी में बीता।

2. आशियम्मा जी अब्दुल कलाम को खाने में क्या-क्या देती थीं?

उत्तर: 1.अब्दुल कलामअपने मां के साथरसोई घर में नीचे बैठकर खाना खाया करते थे

2.आशी अम्मा अब्दुल कलाम के सामने केले के पत्ते बिचाती थी

3. उस पर चावल तथा सुगंधित, स्वादिष्ट सांबार देती थी 

4. घर का बना अचार और नारियल की ताज़ी चटनी भी देती थी।



3. जैनुलाबदीन नमाज के बारे में क्या कहते थे?

उत्तर: जैनुलाबदीन नमाज के बारे में कहते थे, “जब तुम नमाज पढ़ते हो तो तुम अपने शरीर में इतर ब्रह्मांड का एक हिस्सा बन जाते हो, जिसमें दौलत, आयु, जाति या धर्म-पंथ का कोई भेदभाव नहीं होता।

4. जैनुलाबदीन ने कौन-सा काम शुरू किया?

उत्तर: 1.जैनुलाबदीन ने लकडी की नौकाएँ बनाने का काम शुरु किया  

2.ये नौकाएँ तीर्थ यात्रियों को रामेश्वरम् से धनुषकोड तक लाने ले जाने के काम आती थीं।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :प्रश्न 5.
अब्दुल कलाम के माता-पिता के बारे में लिखिए।
उत्तर:
1.अब्दुल कलाम के पिता का नाम जैनुलाब्दीन और माता का नाम      आशियम्मा था 2.अब्दुल कलाम के पिता आडंबरहीन व्यक्ति थे। 3.वे बुद्धिमान थे और उनमें उदारता की सच्ची भावना थी। 4.उनकी माँ आदर्श जीवनसंगिनी थीं। कलाम के माता-पिता को समाज में एक आदर्श दंपती के रूप में देखा जाता था।प्रश्न 6.
अहमद जलालुद्दीन के बारे में लिखिए।
अथवा
अहमद जलालुद्दीन का परिचय दीजिए।
उत्तर:
1.अहमद जलालुद्दीन अब्दुल कलाम के पिताजी के साथ नौकाएँ बनाने का काम करते थे। 2. वे कलाम की बड़ी बहन के पति और कलाम के अंतरंग मित्र भी थे।3. पूरे इलाके में जलालुद्दीन ही अंग्रेजी में लिख सकते थे। और ही किसी को उनके बराबर बाहरी दुनिया के बारे में पता था।

प्रश्न 7.
अब्दुल कलाम देखने में कैसे थे?
उत्तर:
1.अब्दुल कलाम लंबे-चौड़े सुंदर माता-पिता का छोटी कद-काठी का साधारण-सा दिखनेवाला बच्चा था। 2.वह अपने माता-पिता की कई संतानों में से एक था।प्रश्न 8.
कलाम को जलालुद्दीन ने नई दुनिया का बोध कैसे कराया?
उत्तर:1.अहमद जलालुद्दीन अब्दुल कलाम के जीजा थे
2.जलालुद्दीन हमेशा कलाम को शिक्षित लोगों के बारे में बताते थे। 3.वे वैज्ञानिक खोजों, समकालीन साहित्य, चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों के बारे में बताते थे।4. ज्ञान संबंधी इन जानकारियों से कलाम सीमित दायरे से बाहर निकल पाए और उन्हें नई दुनिया का बोध हुआ।पाठ का आशय :
1.भारत के राष्ट्रपति कलाम जी का जीवन सादगी का मिसाल था।      2.उनके माता-पिता का परिश्रम, आडंबरहीन जीवन सबके लिए आदर्शप्राय है। 3.उनका परिवार अतिथियों की सेवा से संतृप्त था। उनका परिवार धार्मिक एकता को मानता था।4.बच्चों के चैतन्यशील, बहुमुखी व्यक्तित्व के निर्माण के लिए ऐसे आदर्श व्यक्तियों की जीवनी प्रेरणाप्रद

III. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :

1. शम्सुद्दीन अखबारों के वितरण का कार्य कैसे करते थे?

उत्तर: 1.शम्सुद्दीन अब्दुल कलाम के चचेरे भाई थे।

2. वे रामेश्वरम् में अखबारों के एकमात्र वितरक थे।

3. अखबार रामेश्वरम् स्टेशन पर ट्रेन से पहुँचते थे।

4. इस अखबार एजेंसी को अकेले शम्सुद्दीन ही चलाते थे।

5. वे एक हजार प्रतिया रोज़ बेचते थे।

IV. इन मुहावरों पर ध्यान दीजिए :

1. पौ फटना = प्रभात होना

2. काम आना = काम में आना, इस्तेमाल होना।

V. अन्य वचन रूप लिखिए :

बच्चा, गली, केला, नौका, प्रतियाँ, पुस्तकें

उत्तर:

1. बच्चाबच्चे

2. गलीगलियाँ

3. केलाकेले

4. नौकानौकाएँ

5. प्रतियाँप्रति

6. पुस्तकेंपुस्तक

VII. जोड़कर लिखिए :

–   

1) मेरे पिता –     ) चचेरे भाई

2) मद्रास राज्य –    ) अंतरंग मित्र

3) शम्सुद्दीन –            ) रामानंद शास्त्री

4) अहमद जलालुद्दीन –   ) जैनुलाबदीन     

5) पक्का दोस्त –          ) तमिलनाडु

                               ) रामेश्वरम्

उत्तर:

1. ) जैनुलाबदीन      

2. ) तमिलनाडु

3. ) चचेरे भाई

4.)अंतरंग मित्र

5. ) रामानंद शास्त्री

VIII. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

1. आशियम्मा उनकी आदर्श _________ थीं।

2. रामेश्वरम् प्रसिद्ध __________ है।

3. पुजारी पक्षी लक्ष्मण शास्त्री मेरे पिताजी के ____________ थे।

4. अखबार एजेंसी को अकेले __________ ही चलाते थे।

5. अहमद जलालुद्दीन की __________ के साथ शादी हो गई।

उत्तरः

1.जीवन संगिनी;

2.तीर्थस्थल;

3.अभिन्न मित्र;

4.शम्सुद्दीन;

5.अब्दुल कलाम की बड़ी बहन जोहरा।

IX. अनुरूपता:

1. गांधीजी : राष्ट्रपिता : : अब्दुल कलाम : _________

2. जलालुद्दीन : जीजा : : शम्सुद्दीन : __________

3. ट्रेन : भू-यात्रा : : नौका : ___________

4. हिंदू : मंदिर : : इस्लाम : ___________

उत्तरः

1. राष्ट्रपति;

2. चचेरे भाई;

3. जल-यात्रा;

4. मस्जिद। X. सही शब्द से खाली स्थान भरिए :

1. अब्दुल कलाम का जन्म _____________ में हुआ।

) चेन्नै

) बेंगलूरु

) रामेश्वरम्

) श्रीरंगम्

उत्तरः

) रामेश्वरम्

2. रामेश्वरम में प्रतिष्ठित _________________ मंदिर है।

) विष्णु

) अय्यप्पा

) हनुमान

) शिव

उत्तर :

) शिव

3. जैनुलाबदीन की दिनचर्या _______________ के पहले शुरू होती थी।

) पौ फटने

) सूर्यास्त

) दोपहर

) शाम

उत्तरः

) पौ फटने

4. अहमद जलालुद्दीन अब्दुल कलाम को __________________ कहकर पुकारा करते थे।

) अब्दुल

) आजाद

) राष्ट्रवादी

) कलाम

उत्तरः

) आजाद

शब्दार्थ :

  • कस्बाछोटा शहर;

  • जीवन संगिनीपत्नी;

  • रोजानानित्य;

  • कद-काठीदेह का गठन;

  • समुचितयोग्य;

  • पुश्तैनीपैतृक;

  • जो पीढ़ियों से चला आता हो, जो कई पीढ़ियों तक चला जाय;

  • बहुलबहुत;

  • पौ फटना (मुहावरा) – प्रभात होना;

  • बुनियादनींव;

  • भरसकयथा शक्ति;

  • काम आना (मुहावरा) – इस्तेमाल होना, काम में आना;

  • तटकिनारा;

  • रफ्तारगति;

  • रेतबालू;

  • असरप्रभाव;

  • जुमलाकुल;

  • महसूसजिसका ज्ञान या अनुभव हो;

  • हिचकिचाहटकोई काम करने से पहले आशंका के कारण रुकना;

  • ठेका – contract (नियत समय या दर पर कोई काम या बात करने-कराने का इकरार);

  • हतप्रभनिस्तेज, शिथिल;

  • करीबनलगभग;

  • स्तरमान;

  • उपलब्धिप्राप्ति;

  • दायराकार्यक्षेत्र, वृत्त;

  • अक्सरप्रायः, अधिकतर;

  • वितरकबाँटनेवाला;

  • कारोबारकार्यव्यापार।

No comments:

Post a Comment

SSLC TIME TABLE _ 2023

TOPPER IN PUC EXAM RESULT

           KARNATAKA PUBLIC SCHOOL HIRIADKA                      🌟Congratulations🌟 ಉಡುಪಿ: ರಾಜ್ಯ ಪದವಿ ಪೂರ್ವ ಶಿಕ್ಷಣ ಇಲಾಖೆ ಇತ್ತೀಚೆಗೆ ಪ್ರಕಟಿಸಿ...